नमस्कार दोस्तों आपमें से अधिकांश लोग Google Assistant का नाम जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि गूगल असिस्टेंट क्या हैं? और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। यदि नहीं तो आप हमारी इस पोस्ट को शुरू से अंत अवश्य पढ़ें, क्योंकि आज के इस पोस्ट में Google Assistant से सम्बंधित सभी प्रश्नों का जवाब देंगे।
गूगल असिस्टेंट की शुरुआत मई 2016 में हुई थी, यह गूगल का बुद्धिमान स्वचलित कृत्रिम आभासी यंत्र है। यह मुख्य रूप से सभी स्मार्ट फोन के होम बटन पर उपलब्ध रहता है। गूगल असिस्टेंट, गूगल के पिछले सहायक आभासी यंत्र गूगल नाउ का विस्तारित रूप है। यह वॉयस-एक्टिवेटेड स्पीकर की मदद से कार्य करता है।
Google Assistant न सिर्फ आपको जानकारी प्रदान करता है, बल्कि आपके काम करने के तरीकों को भी आसान बना देता है। Google Assistant की मदद से आप सवालों के उत्तर समेत अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
गूगल असिस्टेंट क्या हैं? (What is Google Assistant)
गूगल असिस्टेंट, गूगल के द्वारा बनाया गया वॉइस असिस्टेंट कृत्रिम यंत्र है, जो मनुष्यों की आवाज के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यक करता है। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप सवाल का जवाब, न्यूज़, मौसम की जानकारी समेत कई अन्य प्रकार की जानकारी बोलकर प्राप्त कर सकते है। सामान्य भाषा में समझे तो यह एक वॉइस कमांड डिवाइस है।
गूगल असिस्टेंट दुनिया के अलग-अलग में कार्य करता है। Google Assistant, Apple के Siri App और अमेज़न के Alexa के तरह Artificial Intelligence के आधार पर कार्य करता है।
गूगल असिस्टेंट क्या क्या कर सकती है? (What can Google Assistant do)
दोस्तों आप में से कई लोग सोच रहें होंगे कि गूगल असिस्टेंट क्या क्या कार्य कर सकती है? जैसा की आप सभी जानते है कि गूगल असिस्टेंट एक कृत्रिम यंत्र है। गूगल असिस्टेंट कि मदद से आप अपने कई सरे काम को आसान कर सकते है, इसके आलावा आप कई प्रकार की जानकारी भी हासिल कर सकते है।
गूगल असिस्टेंट उपयोग करने के लिए आपको “OK Google” या “Hey Google” शब्द का इस्तेमाल करना पड़ेगा। तो आइयें दोस्तों जानते है गूगल असिस्टेंट आपके लिए क्या क्या कर सकती है :-
- गूगल असिस्टेंट आपके डिवाइस और स्मार्ट होम को नियंत्रित कर सकती है।
- गूगल असिस्टेंटआपके> लिए रेस्टोरेंट बुकिंग, डायरेक्शन, न्यूज़, कॉल, मौसम की जानकारी, समेत अन्य ऑनलाइन कार्य कर सकती है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप कैलेंडर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप म्यूजिक को कण्ट्रोल कर सकते है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप रनिंग टाइमर और रिमाइंडर सेट कर सकते है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप अपॉइंटमेंट्स और सन्देश भेज सकते है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप अपने मोबाइल की कोई भी ऐप्स ओपन कर सकते है।
- गूगल असिस्टेंट आपके किसी भी नोटिफिकेशन को आसानी से पढ़ सकती है।
- गूगल असिस्टेंट में रियल टाइम स्पोकन ट्रांसलेटर भी मौजूद रहता है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप कोई गेम भी खेल सकते है।
क्या आपके फोन में Google Assistant है? कैसे पता करे?
दोस्तों यदि आपको मालूम नहीं है कि आपके फोन में गूगल असिस्टेंट है या नहीं। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने फोन का लॉक खोलकर होम बटन दबाकर “OK Google” या “Hey Google” बोले। यदि आपके फोन में गूगल असिस्टेंट होगा तो यह जबाब देगा। यदि आपके फोन गूगल असिस्टेंट नहीं है, तो आप इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड करके इसका उपयोग के सकते है।
गूगल असिस्टेंट का उपयोग कैसे करें?
गूगल असिस्टेंट का उपयोग करने आपको अपने फोन का लॉक खोलकर होम बटन दबाकर “OK Google” या “Hey Google” बोलना है, कुछ सेकण्ड्स में यह ओपन हो जाता है। इसके बाद आप वॉइस या टेस्ट कमांड देकर कोई भी जानकारी सुन, पढ़ और देख सकते है। यह आप पर निर्भर करता है।
Google Assistant से क्या क्या पूछ सकते है?
गूगल असिस्टेंट से आप निम्न बात पूछ सकते है:-
- कॉल लगाओ।
- मेरा नाम किया है।
- मेरा जन्म तिथि कब है।
- मैं कहाँ रहता हूँ।
- मौसम की जानकारी।
- न्यूज़ सुनाओ।
- आस-पास की रेस्टोरेंट।
- गाना सुनाओ।
- घर जाने के लिए याद दिलाना। इत्यादि
गूगल असिस्टेंट किस-किस डिवाइस और मशीनरी में मौजूद है?
- Wear OS Devices (OS Smart Watch & Android Watch)
- Android TV (Sony, Hisense, Philips, TCL, Skyworth, Xiaomi, Haier, etc)
- Google Assistant on Android Phones & iPhone
- Google Apps
- Headphones and Earbuds (Harman, JBL, Sony,etc)
- Google Nest Devices
- Smart Displays (JBL, Lenovo, LG, etc)
- Smart Homes & Appliances (Light, Freeze, AC, etc)
- Cars (Volvo, Audi, BMW, etc)
क्या गूगल असिस्टेंट सुरक्षित है? What Google Assistant is Safe or Not Safe
आप में से अशिकन्श के मन में सवाल उठ रहा होगा कि गूगल असिस्टेंट सुरक्षित है या नहीं? दोस्तों गूगल असिस्टेंट आपकी बातचीत, व्यक्तिगत जानकारी, डेटा और निजता को सुरक्षित रखता है। आपकी डिवाइस और गूगल असिस्टेंट के सेवाओं के बीच आपका सभी डेटा को सुरक्षित किया जाता है।
Google Assistant के सभी सेवाओं को कई सुरक्षा स्तरों के साथ बनाया गया है, ताकि आपकी निजता का उल्लंघन नहीं हो सके। गूगल असिस्टेंट के निर्माण में गूगल उच्च सुरक्षा तकनीक से तैयार किया है। आपको सरल शब्दों में बताएं तो गूगल असिस्टेंट पूर्णतः सुरक्षित है। आप इसका इस्तेमाल निसंकोच कर सकते है।
यदि आप गूगल असिस्टेंट से दूसरी सेवाओं से मदद लेने के लिए कहते हैं, तो उनके साथ शेयर की जाने वाली जानकारी का कंट्रोल आपके पास रहता है। गूगल असिस्टेंट की हिस्ट्री को आप आसानी से मैनेज कर सकते हैं या किसी भी समय हटा (Delete) कर सकते है।
Frequently Asked Questions
Q.1 - गूगल असिस्टेंट की शुरुआत कब हुई?
गूगल असिस्टेंट की शुरुआत 18 मई 2016 में किया गया था। यह गूगल नाउ का ही विस्तारित रूप है।
Q.2 - गूगल असिस्टेंट में किसकी आवाज है?
किकी बेसेल (Kiki Baessell)
Q.3 - गूगल असिस्टेंट का मालिक कौन है?
गूगल असिस्टेंट का मालिक Larry Page और Sergey Brin है, जो गूगल के संस्थापक है। गूगल असिस्टेंट एक Artificial Intelligence Device है। यह गूगल नाउ का नया वर्जन है।
Conclusion
दोस्तों आज के इस पोस्ट हमने गूगल असिस्टेंट क्या है? के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दिया है। दोस्तों इस पोस्ट में गूगल असिस्टेंट किसे कहते है? गूगल असिस्टेंट का क्या उपयोग है? गूगल असिस्टेंट कैसे कार्य करता है? गूगल असिस्टेंट से क्या सब पूछ सकते है? समेत अन्य जानकारी भी दिए है।
उम्मीद करता हूँ कि इस पोस्ट कि जानकारी आप सभी को पसंद आई होगी। दोस्तों आपलोग गूगल असिस्टेंट क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे? को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि सभी लोग गूगल असिस्टेंट क्या है के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें और इसका लाभ उठा सकें। यदि आपको गूगल असिस्टेंट क्या है से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमें कमेंट करके अवश्य बतायें। धन्यवाद्!!
infowala वेबसाइट पर मैं आपके लिए Business Ideas, Internet, Full Form, Computer & Security, शेयर बाजार & रोचक जानकारी से जुड़े जानकारियां शेयर करूँगा। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं और Infowala वेबसाइट की सभी लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है।